
कार्यशाला का चौथा दिन
वाराणसी । गुरुवार को अन्तर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केन्द्र, बीएचयू, वाराणसी में छः दिवसीय “पायलट ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉर एजुकेटर्स टू बी एंगेज्ड ऐज़ रिसोर्स पर्सन इन एचईआईज़” कार्यक्रम के चौथे दिन की शुरुआत प्रो० रजनीश जैन, डीन, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के “लीडरशिप, इंस्टिट्यूशनल प्लानिंग एंड डेवलपमेंट” विषय पर व्याख्यान से हुई।
उन्होंने उच्च शिक्षा संस्थानों में नेतृत्व की भूमिका, दीर्घकालिक योजना निर्माण और विकासात्मक रणनीतियों पर प्रकाश डाला। अगले सत्र में एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु एक प्रभावी मॉड्यूल के निर्माण पर गहन विचार-विमर्श किया।
द्वितीय सत्र में प्रो० जे.वी. मधुसूदन, हैदराबाद विश्वविद्यालय, हैदराबाद ने “डिजिटल एडवांसमेंट एंड एजुकेशनल टेक्नोलॉजी” विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने शिक्षा में तकनीकी नवाचारों, डिजिटल संसाधनों के उपयोग और शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। अगले सत्र में एक कार्यशाला के अंतर्गत प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु एक प्रभावी मॉड्यूल के निर्माण पर गहन चर्चा की।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात, तेलंगाना सहित देश के 9 से अधिक राज्यों के 28 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस कार्यशाला के संयोजक प्रो० अजय कुमार सिंह, आईयूसीटीई और सह-संयोजक डॉ० राज सिंह, आईयूसीटीई और ज्ञानेंद्र सिंह, आईयूसीटीई हैं।
