वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव गुरुवार को शाम चार बजे गाजीपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट परिसर में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा उनको बुके एवं स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया गया। उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सपा प्रमुख ने एस आई आर और संगठन पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर बीएलओ के साथ कार्यकर्ताओं को लगाकर वोटरलिस्ट को सही व दुरुस्त करवाना है और किसी का भी नाम वोटरलिस्ट से कटने न पाए। इसके पश्चात वे प्राइवेट जहाज से लखनऊ चले गए। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, डॉ० ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू, प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा रीबू श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, डॉ. रामबालक पटेल, किशन दीक्षित, उमेश प्रधान, आकाश मौर्या, अखिलेश यादव, नौशाद भाई, कमलेश पटेल, विनोद यादव, मनोज यादव आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *