
वाराणसी। भारत राष्ट्र के सुख समृद्धि एवं विश्व कल्याण के संकल्प के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान यज्ञों वै विष्णु: कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरुवार को सायं कार्यक्रम संयोजक एवं मुख्य आचार्य पंडित जगन्नाथ शास्त्री के नेतृत्व मे तिरुमला तिरुपति देवस्थानम से आए हुए वैदिक विद्वानों ने श्री पद्मावती वेंकटेश स्वामी कल्याणम ( शुभ विवाह ) का श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के शिवार्चनम के मंच पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य आयोजन किया।
कार्यक्रम के मीडिया संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड ने बताया कि इससे पूर्व प्रात: त्रयंबकेश्वर हाल में दत्तात्रेय व्रत गुरु पूजा ,श्री दक्षिणामूर्ति स्तोत्र का पठन ,वेदव्यास पूजन का आयोजन किया गया।
तेलगु वैभवम के अन्तर्गत आवधान सप्ताह में श्री तिरुपति वेंकट कवुला सभा द्विगालवधनम, उभयकलातपस्वी सुसरपु चंद्रशेखर शर्मा, अवधान चंद्रमस श्री रंपासाई कुमार शर्मा शतावधानी की अध्यक्षता मे डॉ पेराला बालमुरली कृष्णा ने काव्य पाठ किया।
नीलकंठ महादेव मंदिर के पास चल रहे वैदिक यज्ञ में 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा एक लाख 116 बिल्व फल से हवन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पं नोरी कल्याण सुंदर एवं ब्रह्मश्री नोरी सुब्रमण्यम शास्त्री की देखरेख में श्री चक्रनवावरण की सामुहिक अर्चना की गई। श्री राम कवचम प्रताप शर्मा के नेतृत्व में वेद की सभी शाखाओं को समर्पित 16 शिवलिंगों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुष्पगिरि पीठाधिपति एवं जगतगुरु श्री श्री अभिनवोद्दंड विद्या शंकर भारती स्वामी,धर्म मार्ग प्रचारक श्रीराधा मनोहर दास,ईवानि वेंकटरामचंद्र सोमयाजी घनपाठी ,श्री द्रोण मधु बाबू शर्मा ,कांची मठ के प्रबंधक वी सुब्रमण्यम मणि, यनामंद्र सुब्रमण्यम शास्त्री, श्री अमृतानंद स्वामी,आंध्रा आश्रम के ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री,विश्वनाथजी ,एन वेंकटेशम,विशालाक्षी जगन्नाथ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
