
वाराणसी।शुक्रवार को डोमरी ( पड़ाव ), रामनगर, वाराणसी स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक, राष्ट्र निर्माण के महान शिल्पकार एवं स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानी, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
सर्वप्रथम महाविद्यालय के शिक्षक–शिक्षिकाओं द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जी तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. प्रतिमा राय जी द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के बारे में विचार व्यक्त किया गया, उसके पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं निधि शर्मा, अनू पटेल, इशिका, हुस्ना परवीन, नेहा के द्वारा भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए।
महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा के द्वारा वीडियो के माध्यम से उपस्थित लोगों को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के बारे में जानकारी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री अंजलि विश्वकर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अरुण कुमार दुबे द्वारा किया गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय, पूर्व कुलपति, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया एवं शिक्षक–शिक्षिकाओं द्वारा महाविद्यालय परिसर स्थित औषधीय उद्यान में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों तथा वृक्षों को भी लगाया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से दीपक गुप्ता, डॉ.लक्ष्मी, सीमा मिश्रा, वैशाली पाण्डेय, सुश्री नेहा सिंह, डॉ. सुप्रिया दुबे, मुकेश गुप्ता, सोफिया खानम आदि शिक्षक–शिक्षिकाएं तथा छात्राएं उपस्थित रहें।
