जकप ने मनाई आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती

वाराणसी।जनकल्याण परिषद् उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आई डी एच कालोनी पार्क कज्जाकपुरा में प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पाण्डेय की अध्यक्षता में आचार्य नरेन्द्र देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण व उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर व काव्यांजलि किया ।

मुख्य अतिथि पंडित विजय शंकर पाण्डेय ने कहा कि आचार्य जी भारतीय समाजवाद के जनक थे। वे भारतीय संस्कृति के प्रकांड विद्वान बौद्ध धर्म दर्शन के लेखक व विलक्षण वक्ता तथा देश के प्रमुख शिक्षा शास्त्री व मनीषी थे ।

उक्त अवसर पर इन लोगों ने भी अपने विचार व काव्यपाठ किया, शिव सहाय पाण्डेय एडवोकेट, रघुनाथ उपाध्याय, राम आसरे कुशवाहा , ज्ञानेंद्र तिवारी , एस पी श्रीवास्तव, सिद्धनाथ शर्मा , नेहरू पाण्डेय, विजय चन्द्र त्रिपाठी, दिनेश दत्त पाठक, हरिश्चंद्र उपाध्याय ,राधे मोहन पाण्डेय आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

कार्यक्रम का संचालन सिद्धनाथ शर्मा ने व धन्यवाद ज्ञापन शिव सहाय पाण्डेय ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *