
वाराणसी ।भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं भारत सरकार के पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती चेतगंज स्थित एक होटल में मनाया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. एम एम वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनो ने पुष्पांजलि अर्पित किया।
राजीव गांधी सर्व समाज के अध्यक्ष शिवपाल श्रीवास्तव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा सतीश कुमार कसेरा, कीर्ति प्रकाश पांडे, जिला आरटीआई के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, संजय निगम, रतन गुप्ता, राजू शर्मा, तहसीलदार पांडे, ने व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन राकेश पाठक, आभार जिला एवं महानगर अध्यक्ष सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के संजय निगम ने किया।
