
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी। दत्तात्रेय मठ, नारद घाट परिसर में 29 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 5 नवम्बर 2025 तक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया जायेगा ।
श्रीमद्भागवत कथा का वाचन काशीरत्न वाचस्पति डा श्री दिव्यस्वरूप ब्रह्मचारी जी, कर रहे हैं।
जिनके श्रीमुख से भागवत के अमृतमय प्रसंग सुनने हेतु प्रतिदिन भक्तों का विशाल जनसमूह उपस्थित हो रहा है।
श्रीमद्भागवत कथा आयोजक श्री सतीश ब्रह्मचारी जी ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक स्थान दत्तात्रेय मठ, नारद घाट, वाराणसी में भक्तगण कथा श्रवण कर रहे हैं।
कथा के उपरांत प्रतिदिन उपस्थित जन भोजन प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने काशी के धर्म पारायण जनों अपील किया है कि इस दिव्य कथा महोत्सव में धर्मप्रेमी, संत-भक्त और विद्वतजन अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त करें।
