
वाराणसी। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रन फार यूनिटी एकता की दौड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन थाना लालपुर-पांडेपुर के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर मीरा फाउंडेशन को विशेष आमंत्रण दिया गया। जिसके तहत फाउंडेशन की प्रोग्राम मैनेजर दीपशिखा के नेतृत्व में अजय, संजय, मनोज, विजय टाटा सहित लगभग 50 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों में शिवांगी, अंशिका, जिगर, देवा, नीरज, मुस्कान, प्रियंका, अरुण, अजय, आर्यन, नेहा, आंचल, अभिषेक, दीपक, संध्या, सानिया, अर्पिता, आयुष आदि बच्चों ने देशभक्ति और एकता का परिचय दिया। दौड़ काली माता मंदिर, पांडेपुर से सुरभि होटल, थाना सारनाथ तक आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने बच्चों को महिला हेल्पलाइन नंबरों, साइबर क्राइम से बचाव तथा शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने का संदेश दिया।
