वाराणसी। कृषकों को उचित मूल्य पर बीज उपलब्ध कराने, कालाबाजारी रोकने तथा बीज की गुणवत्ता बनाये रखने के निमित्त शुक्रवार को जनपद में स्थापित बीज विधायन संयत्रों तथा जगतगंज एवं रामकटोरा स्थित बीज बिक्रेताओं के बिक्री केन्द्रों/गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण कर गुणवत्ता परीक्षण हेतु बीज के 39 नमूने ग्रहित किये गये।

जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि अबैध रूप से व्यापार तथा बीजों की कालाबाजारी करने वाले बिक्रेताओं के विरूद्ध यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। साथ ही उन्होंने किसानो को बताया है कि वर्तमान रबी सीजन में जनपद के समस्त राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर वर्तमान में गेंहू, चना एवम् मटर बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जो 50 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किया जा रहा है। साथ ही निजी क्षेत्र में भी बीजों की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी क्षेत्र में बीज की कोई कमी नही है। किसान भाइयों से आग्रह है कि जिस भी बीज विक्रय केन्द्र से बीज क्रय करें तो उसका बिल/बाउचर अवश्य प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *