वाराणसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शिवपुर उद्योग व्यापार मण्डल (रजि.) द्वारा मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के सहयोग से हनुमान धर्मशाला, लाल जी कुआं में निःशुल्क मेडिकल कैंप एवं सरकारी योजनाओं पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई।

मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार केसरी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुँचाना और व्यापारियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। मेदांता की विशेषज्ञ टीम ने रक्तचाप, शुगर, ईसीजी, बीएमडी व पीएफटी जैसी जांचें कीं तथा जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं दीं। लगभग 500 से अधिक लोगों ने लाभ लिया।

एफएमसी टीम ने व्यापारियों को जीएसटी, मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, आत्मनिर्भर भारत अभियान व बीमा योजनाओं की जानकारी दी। उपाध्यक्ष हरेंद्र जायसवाल, संरक्षक पुरुषोत्तम जलान, डॉ. मधुर जायसवाल, महामंत्री महेश कुमार चौरसिया व मीडिया प्रभारी रवि प्रकाश बाजपेयी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *