
रन फॉर यूनिटी में गूंजे देशभक्ति के नारे
वाराणसी। केन्द्रीय कारागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में कारागार के सभी अधिकारी, कर्मचारी, तथा कारागार में निरुद्ध चौरासी, लम्बरदारों एवं राइटरों ने मिलकर रन फॉर यूनिटी में भाग लिया। मुख्य द्वार से इग्नू हाल तक निकाली गई इस दौड़ में भारत माता की जय, सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें और वंदे मातरम् जैसे जोशीले नारों से पूरा कारागार प्रांगण गूंज उठा।
इग्नू हाल पहुंचने के बाद सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वल्दिया समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
