
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।दक्षिण भारत से आए हुए तीर्थयात्री रोहन कुमार उपपुलुरी गारू महाराज प्रबोधिनी उत्थान एकादशी के अवसर पर मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्रा आश्रम में नारायण सेवा किए।
दोपहर को सैकड़ों की संख्या में दिन दुखियो ने भोजन किए। जिसका संचालन आश्रम के प्रबंधक वी वी सीता राम जी कर रहे थे।
भोजन के पूर्व हर हर महादेव नारे लगाते हुए सभी प्रसाद ग्रहण किए। आश्रम के भक्तवृंद एवं कई अन्य सहयोग कर रहे थे।
आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री जी ने कहा इस तरह शुभ अवसर पर दिन दुखियो को भोजन करवाना पुण्य काम है। मां अन्नपूर्णा छेत्र में कोई भूखा नहीं रहता।
आज उत्थान एकादशी पर नारायण एवं तुलसी का पूजा विशेष महत्व है। प्रचलित है की आज पुण्यतिथि पर नारायण के साथ तुलसी का विवाह सम्पन्न हुआ। साथ ही कई देवी देवता आज के दिन धरती पर बिराज करते हैं, विवाह में समलित होते है।
