वाराणसी।प्रत्येक वर्ष केन्द्रीय सतर्कता आयोग के माध्यम से देश के संस्थानों में सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस ( 31 अक्टूबर) के आलोक में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” मनाया जाता है। इसी क्रम में अन्तर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (IUCTE) बी.एच.यू., वाराणसी में दिनांक 27अक्टूबर 2025 से “ सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी” की थीम पर “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” मनाया जा रहा। जिसके क्रम में दिनांक 01.10.2025 (शनिवार) को विशेष व्याख्यान का आयोजन केंद्र के निदेशक प्रो. प्रेम नारायण सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में श्री राजेश कुमार मेहतानी, निदेशक ( सेवानिवृत्त) सेंटर फॉर एक्सिलेंस एंड ट्रेनिंग, उत्तर प्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने “इंट्रोडक्शन टू प्रिवेंशन ऑफ़ करप्शन एक्ट एंड प्रिवेंटिव विजिलेंस” पर व्याख्यान द्वारा दिया।

अपने व्याख्यान में श्री राजेश कुमार मेहतानी ने भ्रष्टाचार के विभिन्न आयामों के साथ साथ केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा बनाए गए नियमों एवं राष्ट्रहित में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता से सम्बंधित सभी आयामों की विस्तार से चर्चा की । कार्यक्रम में सभी संकाय सदस्य, प्रशासनिक , वित्त एवं तकनिकी अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए । स्वागत केंद्र के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) एवं संकाय प्रमुख, शोध एवं शैक्षणिक प्रो. आशीष श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनील कुमार त्रिपाठी, सहायक आचार्य ने मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजा पाठक ने अत्यंत प्रभावी रूप में किया एवं कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *