
वाराणसी। एस.पी.श्रीवास्तव वेलफेयर ट्रस्ट एवं इंडिया न्यूज़ बुलेटिन का प्रथम स्थापना दिवस समारोह शनिवार को स्व. एस पी श्रीवास्तव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री शूलटंकेश्वर महादेव का विधिवत पूजन अर्चन से प्रारंभ हुआ। विधिवत पंडित राजेंद्र गिरी के देखरेख में सम्पन्न हुआ ।

इसके पश्चात काशी के वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया।इस दौरान काशी के वरिष्ठ पत्रकार डा कैलाश सिंह विकास, आनंद कुमार सिंह अन्ना, अवधेश सिंह, ऋषिदेव उपाध्याय, मोहम्मद दाऊद, दीनदयाल सिंह (डीडी), मनीष श्रीवास्तव, विक्रम कुमार, विनय श्रीवास्तव, गणेश चंद्र बेलवाल, आशीर्वाद सिंह,अरविंद राय, तेजस कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
