वाराणसी। भारत राष्ट्र के सुख समृद्धि एवं विश्व कल्याण के संकल्प के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान यज्ञों वै विष्णु: कार्यक्रम के अन्तर्गत शनिवार को प्रात: कार्यक्रम संयोजक एवं मुख्य आचार्य पंडित जगन्नाथ शास्त्री के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महायज्ञ की पुर्णाहुति की गयी।

इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विश्वभूषण मिश्रा, एसडीम डॉ शंभू शरण,धर्म मार्ग प्रचारक श्रीराधा मनोहर दास, आंध्रा आश्रम के ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री,चेल्ला सुब्बा राव,मीडिया संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड,एन वेंकटेश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। तत्पश्चात गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में स्वर्ण नाग को लेकर श्रद्धालु जन कार्यक्रम संयोजक पंडित जगन्नाथ शास्त्री के नेतृत्व में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य परिसर में पहुंचे एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विश्वभूषण मिश्रा को स्वर्ण नाग अर्पित किया।

कार्यक्रम के मीडिया संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड ने बताया कि इससे पूर्व त्रंबकेश्वर हाल में श्री रुक्मणी कृष्ण कल्याण उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक एवं मुख्य आचार्य पंडित जगन्नाथ शास्त्री ने चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत चेल्ला सुब्बाराव,चेल्ला जगन्नाथ शास्त्री, चेल्ला विजय कुमार शास्त्री, रानी धवला,मीडिया संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड सहित विशिष्ट जनों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान पं नोरी कल्याण सुंदर एवं ब्रह्मश्री नोरी सुब्रमण्यम शास्त्री की देखरेख में श्री चक्रनवावरण की सामुहिक अर्चना की गई। श्री राम कवचम प्रताप शर्मा के नेतृत्व में वेद की सभी शाखाओं को समर्पित 16 शिवलिंगों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुष्पगिरि पीठाधिपति एवं जगतगुरु श्री श्री अभिनवोद्दंड विद्या शंकर भारती स्वामी, आंध्रा आश्रम के ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री,,,ईवानि वेंकटरामचंद्र सोमयाजी घनपाठी ,श्री द्रोण मधु बाबू शर्मा ,कांची मठ के प्रबंधक वी सुब्रमण्यम मणि, श्रृंगेरी मठ के प्रबंधक चेल्ला अन्नपूर्णा प्रसाद केदारेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य अर्चक पं नारायण शास्त्री, , श्री अमृतानंद स्वामी, विश्वनाथ जी,एन वेंकटेशम,विशालाक्षी जगन्नाथ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *