
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी ।आगामी 05 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर 556 वां गुरु नानक जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरु बाग स्थित गुरु द्वारा से जन जागरण हेतु विशाल शोभायात्रा रविवार को दोपहर में निकाला गया। जिसका संचालन गुरु द्वारा कमेटी के प्रबंधक कर रहे थे।
उक्त शोभायात्रा गुरु द्वारा से प्रारंभ होकर लक्सा,गोदौलिया, नई सड़क, लहुराबीर, मलदहिया, सिगरा, रथयात्रा होते हुए पुनः गुरु बाग पर अपने गुरु द्वारा आकर समापन हुआ।
शोभा यात्रा में सबसे पहले भक्तगण शोभायात्रा रास्ते को सफाई एवं पानी से धुलाई करते हुए आगे बड़ रहे थे। हर कोई भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। स्कूल के बच्चे भक्ति गीत धुन बजाते हुए चल रहे थे।
उक्त शोभा यात्रा में बनारस के समस्त गुरु द्वारा से शिष्य भक्तगण सहित अगल बगल जिले के गुरु द्वारा से भक्तगण भी शामिल रहे ।
शोभायात्रा गुरु द्वारा पहुंचने पर भव्य आरती किया गया। समस्त भक्तगण को महा प्रसाद वितरित किया गया।










Leave a Reply