वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के संस्कृत विद्या विभाग, श्रमण विद्या संकाय द्वारा ‘भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल’ की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ‘एकता परेड एवं सांस्कृतिक समारोह’ का सफल आयोजन रविवार को संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम की टैगलाइन ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ रही।

संशोधित तिथि पर कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकगण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और एकता परेड के माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सरदार पटेल के विग्रह पर माल्यार्पण के पश्चात हुआ। विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका तथा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा पर आधारित विभिन्न वक्तव्य प्रस्तुत किए।

संयोजक मण्डल में संकाय प्रमुख एवं विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश प्रसाद (कार्यक्रम अध्यक्ष) कार्यक्रम के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में सरदार पटेल के राष्ट्र सेवा एवं एकीकरण कार्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरित होने का संदेश दिया। डॉ. रविशंकर पाण्डेय (नोडल अधिकारी) एवं डॉ. अरुण कुमार (समन्वयक) शामिल रहे। सदस्यगण में डॉ. बालेश्वर झा, डॉ. सूर्यभान कुमार, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. मुकेश कुमार मेहता, सुश्री नीतू यादव तथा छात्र प्रतिनिधि श्री शिवम मौर्य ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर संयोजक मण्डल ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया और राष्ट्रगान के साथ सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की एकता एवं मजबूती में योगदान देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *