दोनों परिवारों को मिला एक-एक लाख रुपये का चेक, सपा प्रतिनिधिमंडल ने घर जाकर सौंपा

 

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सेवापुरी व चोलापुर क्षेत्र के दो मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। रविवार को सपा के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने दोनों परिवारों से मुलाकात कर पार्टी प्रमुख की ओर से एक-एक लाख रुपये का चेक सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले विधानसभा सेवापुरी के ग्राम पंचायत जोगापुर पहुंचकर वशिष्ठ नारायण गौड़ के घर पर उनकी पत्नी गीता देवी को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल चोलापुर थानांतर्गत ग्रामसभा तेवर पहुंचा, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए कुनाल गोंड की माता माया देवी को एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा, पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ) व्यास जी गौड़, प्रदेश महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवप्रकाश उर्फ लल्लन राय, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, जिला महासचिव आनंद मौर्या, डॉ. विनोद भास्कर गौड़, कन्हैयालाल राजभर, पखंडी राम बिंद, बाबूलाल यादव, डी.के. मौर्या, आनंद पटेल एडवोकेट, सुनील सोनकर, काली प्रसाद गौड़, अमरनाथ मास्टर, रामसुंदर यादव, अमन यादव, सुजीत मास्टर, अनिल यादव, अनूप नट आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *