वाराणसी। राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर निर्माण से सुविधाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। यहां तीर्थाटन के कीर्तिमान कायम हो रहे है। राज्य सूचना आयुक्त ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। प्रशासनिक भवन में धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने उनका स्वागत किया। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन राज्य के विकास का एक प्रमुख तत्व बन गया है। काशी के साथ ही अयोध्या, मथुरा,चित्रकूट, नैमिषारण्य, विंध्याचल,अन्य देवीधामों आस्था के साथ विकास परिलक्षित है। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद से अब तक लगभग करीब सत्ताईस करोड़ श्रद्धालु काशी आ चुके हैं। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिल रहा है। श्री विश्वनाथ मंदिर संकरी गलियों से मुक्त हुआ। इसे पुरातन धार्मिक स्वरूप प्रदान किया गया है। श्री काशी विश्वनाथ धाम से मां गंगा भी एकाकार हो गई है। श्री विश्वनाथ धाम से मां गंगा और गंगा तट से मंदिर का स्वर्ण शिखर स्पष्ट देता है। काशी में अब भक्ति के साथ साथ विकास भी है। बीते वर्षों में काशी में इक्यावन हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इनमें से चौतीस हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण हो चुका हैं। सोलह हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *