
रिपोर्ट सन्तोष कुमार चतुर्वेदी
बिहार। कैमूर भभुआ।रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, कैमूर सुनील कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कैमूर हरि मोहन शुक्ला के द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर ब्रीफिंग किया गया।
कैमूर (भभुआ) जिला प्रशासन ने आगामी 11 नवंबर, 2025 (मंगलवार) को जिले की चार विधानसभा सीटों – 203- रामगढ, 204-मोहनिया (अ०जा०), 205-भभुआ और 206-चैनपुर – के लिए निर्धारित मतदान को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपनी कटिबद्धता दोहराई है।
विधानसभा सं० एवं नाम निर्देशित अभ्यर्थी 203- रामगढ़ 10 204- मोहनिया (अ०जा०) 17 205-भभुआ 09
206-चैनपुर 24 विधानसभा सं० एवं विधिमान्य अभ्यर्थी 203- रामगढ़ 06 204- मोहनिया (अ०जा०) 12 205-भभुआ 08
206-चैनपुर 22 विधानसभा सं० एवं निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी
203- रामगढ़ 06 204- मोहनिया (अ०जा०) 12
205-भभुआ 08 206-चैनपुर 22 जिले की चारों विधान सभाओं के लिए कुल 48 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।
मतदान की महत्वपूर्ण तिथियां और समय:मतदान की तिथि: 11.11.2025 (मंगलवार)
मतदान की अवधि:
203-रामगढ़, 204-मोहनियां (अ०जा०), 205-भभुआ के लिए: सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक।
206-चैनपुर के लिए: सुबह 07:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक।
मतगणना की तिथि: 14.11.2025 (शुक्रवार)
कैमूर जिला अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत निर्वाची पदाधिकारी की विवरणी निम्नवत है:-
203-रामगढ़ श्री कमलाकांत त्रिवेदी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, मोहनियां
204- मोहनियां(अ०जा०) श्री अनिरुद्ध पांडे, अनुमंडल पदाधिकारी, मोहनियां
205-भभुआ श्री अमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ
206-चैनपुर सुश्री श्रेया कुमारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, भभुआ ।
मतदाताओं की संख्या (01.11.2025 तक): 1174335
कैमूर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 11,71,322 है, जिसमें 6,21,024 पुरुष, 5,50,291 महिला और 7 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। सेवा मतदाता की संख्या 3013 है।
