वाराणसी। वरुणापार दवा व्यवसायियों की अर्दली बाजार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें दवा व्यवसाय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से वरुणापार दवा व्यवसायिक संगठन का गठन किया गया। जिसमें विजय अस्थाना अध्यक्ष,रजनीकांत सिंह को महामंत्री तथा नवीन बरनवाल को कोषाध्यक्ष पद पर हेतु चुना गया। विजय अस्थाना के अनुसार निर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में दवा व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान हेतु अगली बैठक में ठोस रणनीति तैयार करने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *