वाराणसी। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) नई दिल्ली द्वारा सोमवार को सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा (सितंबर 2025) का परिणाम घोषित किया गया। वाराणसी केंद्र से फाइनल परीक्षा में अंशिका गुप्ता ने 332 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य सफल अभ्यर्थियों में संदीप गुप्ता, आर्या शर्मा, यश्वी चौहान, रितिका कुशवाहा, जयश्री सेठ, काजल अग्रवाल, रश्मि सिंह, अंकुल जायसवाल, रजनीश अग्रहरि, आयुष गुप्ता और श्रेया विश्वकर्मा प्रमुख रहे। इसी क्रम में सीए इंटर परीक्षा में श्रेया बरनवाल ने 380 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य सफल छात्रों में संकल्प सिंह, आशिका पांडे, अभिषेक अग्रवाल और आकाश अग्रवाल शामिल हैं। सीए फाउंडेशन परीक्षा में कुल 823 छात्र सम्मिलित हुए। जिनमें से 76 छात्रों ने सफलता प्राप्त की। ऋत्विक जायसवाल, अर्पिता अग्रवाल और आदित्य कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर पूर्व शाखा अध्यक्ष सीए सोमदत्त रघु, शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा, सचिव सीए विकास द्विवेदी, कोषाध्यक्ष सीए रंजीत कुमार पांडेय, सिकासा अध्यक्ष सीए श्रीप्रकाश पांडेय एवं कार्यकारिणी सदस्य सीए नमन कपूर ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *