
वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रांत उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय की नीलकंठ शाखा ने कार्तिक शुक्ल द्वादशी पर सनातनी परंपरा के अनुरूप दीपोत्सव मनाया। कार्यक्रम का आयोजन शाखा सदस्य निशांत सिंह के निवास मोहिनी कुंज, महमूरगंज में हुआ। माँ भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और रंगोली के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बच्चों और बड़ों ने डांडिया, नृत्य व खेलों का आनंद लिया। प्रांतीय महासचिव व सचिव ने सनातन परंपराओं के संवर्धन पर बल दिया। अध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में राकेश मौर्य, नंदिनी सिंह, संजीव श्रीवास्तव, मंजू गौतम, सुनील अग्रहरी, विभा मौर्य, कीर्ति सिंह, डॉक्टर ज्योति श्रीवास्तव, आहूति सिंह सहित सदस्य व बच्चे उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप श्रीवास्तव ने दिया।
