वाराणसी। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोईराजपुर में 5 से 8 नवम्बर तक आयोजित चार दिवसीय रामायण कॉन्क्लेव का उद्घाटन 6 नवम्बर को होगा। यह आयोजन विशेष रूप से विद्यार्थियों में धैर्य, अनुशासन, नीति और निष्ठा जैसे मूल्यों का प्रचार-प्रसार करने हेतु किया जा रहा है। कार्यक्रम में कला, संस्कृति, नृत्य, संगीत और ज्ञान से जुड़े विविध प्रतियोगिताएँ होंगी। उद्घाटन समारोह में श्री हरिवंश नारायण सिंह (उपसभापति, राज्यसभा) मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि प्रो. बिहारी लाल शर्मा (कुलपति, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय) मुख्य वक्ता होंगे। समापन समारोह में श्री अजीत कुमार चतुर्वेदी (कुलपति, BHU) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस महोत्सव में वाराणसी की प्रमुख हस्तियाँ भी भाग लेंगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *