
वाराणसी । काशी में शिव स्वरूप काशीराज डॉ विभूति नारायण सिंह जी की 99 वीं जयंती बुधवार को विश्व संस्कृत प्रतिष्ठानम एवं सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दोपहर 1:00 से संस्कृति दिवस समारोह के रूप में मनाया जाएगा।
इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान करने वाली 11 विशिष्ट विभूतियों को काशीराज डॉ विभूति नारायण सिंह अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ चन्द्रशेखर सिंह जी एवं अध्यक्षता सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा जी करेंगे।साथ ही काशीराज की तीनों पुत्रियां महाराजकुमारी विष्णुप्रिया,महाराजकुमारी हरप्रिया एवं महाराजकुमारी कृष्णप्रिया जी भी उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड़ ने जानकारी दी है
