रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा,देव दीपावली पर्व पर सुबह से काशी के घाटों पर स्नानार्थी की भीड़ लगी रही।

क्षेत्रीय जनता सहित विभिन्न प्रांतों से भक्तगण गंगा नदी पर स्नान करने के लिए उमर पड़े। यहां तक गत रात से ही लोग प्रातः होने के लिए इंतजार करते हुए घाटों पर बैठे रहे।

लगभग लाखो की संख्या में स्नानार्थी स्नान के लिए बनारस की घरती पर पहुंच गए। चारो तरफ जन सैलाव एवं उल्लास रहा। विभिन्न प्रांतों के हर जाति के तीर्थ यात्री पधारे हुए है। सभी के मन में गंगा स्नान एवं बाबा विश्वनाथ दर्शन करना।

प्रचलित हैं की आज के दिन बाबा विश्वनाथ एवं मां अन्नपूर्णा बनारस बिराजमान होते है साथ ही सभी का मंगल कामना पूर्ण करते हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्यगण पुलिस प्रशासन के साथ मुस्तैदी से अपना ड्यूटी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *