
रिपोर्ट :- नज़र न्यूज नेटवर्क
वाराणसी। भदैनी स्थित जानकी घाट पर केशरी नंदन स्मृति संस्थान ने जानकी घाट को दीपक व आकर्षक झालरों से सजावट कर घाट को आकर्षक बना दिया। दर्शक गण आभा को देखते रहे। बच्चों ने रंगोली बना दीपक से सजाकर चार चांद लगा दिया। केशरी नंदन स्मृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित देव दीपावली का रजत जयंती वर्ष रहा।
केशरी नंदन स्मृति संस्थान की अध्यक्ष डा उषा शाही व महासचिव डा कैलाश सिंह विकास व पदाधिकारी गण ने मां गंगा की विधिवत पूजा अर्चना किया। तथा महाआरती मां गंगा की किया। पूजा विधि जितेन्द्र कुमार ने सम्पन्न कराया।
रजत जयंती वर्ष पर आशीर्वाद सिंह, मोहम्मद दाऊद,व राधा सेठ को सम्मानित किया गया।
सर्वश्री डा उषा शाही, डा कैलाश सिंह विकास प्रभात शाही, डा श्वेता शाही, डा मनीष सिंह, राम बाबू, जितेन्द्र कुमार आशीर्वाद सिंह, मोहम्मद दाऊद, राधा सेठ सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
