
वाराणसी ।काशी में शिव स्वरूप काशीराज स्व डॉ विभूति नारायण सिंह जी की 99 वीं जयंती के शुभ अवसर पर बुधवार को विश्व संस्कृत प्रतिष्ठानम एवं सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के योग साधना केन्द्र में संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड ने बताया कि इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान करने वाली 11 विशिष्ट विभूतियों को काशीराज डॉ विभूति नारायण सिंह अलंकरण से सम्मानित किया गया। जिनमें सर्वश्री रजत पाठक, पांडुरंग पुराणिक ,डॉक्टर पूजा दीक्षित, प्रोफेसर ओम प्रकाश शर्मा, , डॉ विजयलक्ष्मी सिंह ,स्वामी मुक्तानंद पुरी जी, श्रीमती कोमल सिंह ,श्रीमती मंजू सिंह, शिखा श्रीवास्तव ,रवि शंकर शर्मा ,श्रीमती राधा सिंह आदि का नाम शामिल है।इन सभीको मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ चंद्रशेखर सिंह, विश्व संस्कृत प्रतिष्ठानम की अध्यक्षा महाराजकुमारी कृष्णप्रिया ने अंगवस्त्रम एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ चंद्रशेखर सिंह, विश्व संस्कृत प्रतिष्ठानम की अध्यक्षा महाराजकुमारी कृष्णप्रिया ,महाराजकुमारी विष्णुप्रिया,महाराजकुमारी
हरप्रिया ,वरदा वसुप्रिया
कुंवर ईशान,कुंवर श्रीवल्लभ नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।अतिथियों का स्वागत मनोज गुप्ता ने किया।
समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ चन्द्रशेखर सिंह एवं महाराजकुमारी कृष्णप्रिया ने गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों विनायक यादव (प्रथम),रुद्रांश श्रीवास्तव (द्वितीय),दृष्टि चौबे(तृतीय)सहित विशेष पुरस्कार प्राप्त दक्ष शर्मा व निवान द्विवेदी को अंगवस्त्रम, ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नागेन्द्र वाजपेयी, डॉ कैलाश सिंह विकास, डॉ पवन शास्त्री, चंद्रशेखर अग्रवाल,मिलन श्रीवास्तव,दीपेश चौधरी,विकास शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उक्त अवसर पर मंचासीन अतिथियों को ईजी हेल्प संस्था स्व निर्मित विशिष्ट अगरबत्ती सर्वश्री कोमल सिंह व मंजू सिंह ने उपहार भेंट किया।
