वाराणसी।कपिलधारा, में देव दीपावली’ के शुभ और पावन उपलक्ष्य पर, उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी ‘मिशन शक्ति 5.0′ अभियान के अंतर्गत, कपिलधारा कुंड के भव्य दीपोत्सव में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

श्री श्री बसुडिया बाबा व्यायामशाला व सेवा ट्रस्ट एवं काशी मानव विकास समिति, वाराणसी संस्थाओं की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री विश्वनाथ धर्माधारा फाउंडेशन के संस्थापक भुनाथा रघु राम शर्मा जी द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया तथा अपने वक्तव्य में नारी शक्ति के बारे में पुराणों में क्या अंकित है उसपर प्रकाश डाला और मिशन शक्ति 5.0’ अभियान पर भी चर्चा किये।

काशी मानव विकास समिति, वाराणसी के अध्यक्ष संजय कुमार प्रजापति ने मिशन शक्ति 5.0 के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की और महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

दीपों की कलाकृति: कपिलधारा घाट को हजारों दीपों व झालरों से जगमग किया गया। इस दीपोत्सव में विशेष रूप से मिशन शक्ति 5.0 से सम्बंधित सभी ज़रूरी हेल्पलाइन नंबर को दीपों से सजाकर प्रदर्शित किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। महिलाओं के अधिकारों और सरकारी योजनाओं से संबंधित संदेशों को भी ‘दीपों की कलाकृति’ के माध्यम से दर्शाया गया। संस्थाओं ने सक्रिय रूप से लोगों को ‘नारी सुरक्षा’, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘महिला हेल्पलाइन 1090/181’, ‘डायल 112’ और साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव लाना और उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के अंत में, श्री श्री बसुडिया बाबा व्यायामशाला व सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक अशोक जायसवाल ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, स्थानीय निवासियों, छात्रों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और अन्य प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *