जोधपुर।ताराबाई देसाई आप्थाल्मिक चैरिटेबल ट्रस्ट तथा महावीर इंटरनेशनल ब्लू सिटी जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था अध्यक्ष वीरा सुधा गर्ग ने कहा शुक्रवार 7 नवंबर 2025 को उदय मंदिर राजकीय चिकित्सालय में प्रातः 9:30 से 11:30 बजे तक स्व.लूणकरण जी बोथरा की स्मृति में श्रीमती मधु बोथरा के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जांच कर लैंस प्रत्यारोपण के लिए मरीजों का चयन किया जाएगा।

वीर राजीव सक्सेना तथा वीर महेंद्र राज लूणावत ने अवगत कराया कि जांच के दौरान मरीजों को आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयां का वितरण भी किया जाएगा।

साथ ही शुगर और डाइबिटीज की जांच कर लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित मरीज का लैंस प्रत्यारोपण ताराबाई देसाई चिकित्सालय में वरिष्ठ डॉक्टर संजय देसाई राजीव देसाई के द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *