वाराणसी । दुर्गाकुण्ड स्थित प्राचीन बनकटी हनुमान मंदिर मे अगहन मास के कृष्ण पक्ष के पंचमी तिथि, दिनांक 10 नवंबर से श्रीरामचरित मानस नवाह पाठ का आयोजन किया गया है।मंदिर के प्रधान पुजारी गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि सीताराम विवाह पंचमी के उपलक्ष्य में हर वर्ष श्रीरामचरित मानस का पाठ मंदिर परिसर में होगा।16 ब्राह्मणों श्रीराम चरित मानस का पाठ करेंगे।
श्री मिश्र ने बताया की नौ दिनो तक श्री हनुमान जी की प्रतिदिन विशेष श्रृंगार ,पूजन ,आरती पूजन होगा।
