
वाराणसी।रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ एवं रोटरी क्लब वाराणसी गंगा के संयुक्त तत्वावधान में श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज, बुलानाला में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ की अध्यक्ष रोटेरियन रूचि भार्गव ने सभी अतिथियों, छात्राओं एवं शिक्षिकाओं का स्वागत किया।
गोष्ठी की मुख्य वक्ता वाराणसी की प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विनीता श्रीवास्तव रहीं, जिन्होंने उपस्थित छात्राओं को स्तन कैंसर (Breast Cancer) एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (Cervical Cancer) के लक्षण, रोकथाम के उपाय तथा प्रारंभिक पहचान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यदि समय रहते इन बीमारियों का निदान कर लिया जाए, तो इनसे पूर्णतः बचाव संभव है। डॉ. विनीता ने छात्राओं द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का धैर्यपूर्वक उत्तर दिया और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कॉलेज की प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल एवं सह-प्रबंधक श्रीमती रूबी शाह जी भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी रोटेरियन राजेश भार्गव ने कुशलतापूर्वक निभाई, जबकि कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के अध्यक्ष रोटेरियन दीपक अग्रवाल ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं सभी उपस्थित जनों सहयोगी संस्थाओं का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रोटेरियन – शुभश्री जायसवाल, रोली अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, सीमा शुक्ला, डॉ. डाली श्रीवास्तव, धर्मेंद्र गोयल, अरविंद जैन प्रदीप मेहरोत्रा सुजीत केसरी, रीतेश कुमार, विभु रत्ना, हरे कृष्ण कक्कड़ सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
