वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज-5) के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 9 नवंबर 2025 से 5 दिसंबर 2025 तक योग-साधना केन्द्र में होंगे।

मिशन शक्ति अभियान का उद्घाटन 09 नवम्बर को अपरान्ह 02 बजे, योग साधना केंद्र आयोजित है।

कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा की अध्यक्षता की अध्यक्षता करेंगे। मुख्य अतिथि जनरल सेक्रेटरी श्रीमती पूजा दीक्षित जी होंगी।

इस कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं समन्वयक आधुनिक भाषा एवं भाषा विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो विद्या कुमारी चंद्रा ने बताया कि इस अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन पर केंद्रित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें वाद-विवाद, निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके अलावा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष व्याख्यान और नाटक भी होंगे।

विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग और महिला उत्पीड़न निवारण समितियों को सक्रिय करने के साथ-साथ ‘गुड टच’ एवं ‘बैड टच’ पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता शिविर भी लगाए जाएंगे।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 181, 108) का प्रचार-प्रसार किया जाएगा और महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा रैली, नुक्कड़- नाटक और जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे।

महिला स्वावलम्बन, सरकारी योजनाओं की जानकारी, महिला उद्यमियों की सफलता की कहानियां, आत्मरक्षा कार्यशालाएं, कौशल विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स, कैरियर काउंसिलिंग, साइबर सुरक्षा कार्यक्रम और असाधारण कार्य करने वाली महिलाओं के अनुभव साझा करने के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनकी सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करना, और उन्हें स्वावलम्बी बनाना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्राओं और महिलाओं से इस अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है।

उक्त बैठक में प्रो जितेन्द्र कुमार, प्रो दिनेश कुमार गर्ग, डॉ विजय कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी शशीन्द्र मिश्र, डॉ रघुनाथ पाल के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *