वाराणसी। रविवार को कबीरचौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक (कंपोनेंट यूनिट) में उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ (पंजी 1363) की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी के विधायक व पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि रक्तदान से कई जिंदगियों को बचाने की राह आसान होती है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान” है, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं। शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं को रक्तदाता सम्मान पत्र, फ्रूटी, अल्पाहार व बिस्कुट के पैकेट वितरित किए गए।

रक्तदान समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमल कुमार सिंह, संचालन जिला महामंत्री व पूर्व पार्षद किशोर सेठ ने किया।

अभ्यागतों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक हनुमान शिंदे तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक जतिन रस्तोगी ने दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सलाहकार द्वय मानिक राव पाटिल व कृष्ण कुमार सेठ, श्याम सुंदर सिंह, विष्णु दयाल, सुहास पाटील, पार्षद संजय केशरी, दीपक कुमार सेठ दीपू, राजू वर्मा, आनंद सूर्यवंशी, रामलाल सेठ, पूर्व पार्षद संजय शाह, श्याम जी सेठ, अनिकेत सेठ, संजय सेठ बाबा, कौशल राज सिंह, आशीष सोनी, अमन सेठ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *