वाराणसी ।सोमवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वर्षा सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट 5, के द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया ।

यह शिविर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की १५० वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था ।

शिविर में व्याख्यान सत्र के अंतर्गत प्रमुख वक्ता के रूप में डॉक्टर शशिकेश कुमार गौड़, इतिहास विभाग, उपस्थित रहे। भारतीय गणराज के एकता एवं अखंडता के लिए भारत का बिस्मार्क कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान का उल्लेख करते हुए व्याख्यान तथा तृतीय सत्र में स्वयं सेविकाओंक द्वारा पोस्टर चित्रों का सृजन किया गया।

अंतिम सत्र में प्रश्नोत्तरी और वंदे मातरम के साथ शिविर का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *