वाराणसी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया है कि जनपद में अवस्थित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के पश्चात् लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 25 के उपबन्धों के अधीन आलेख्य मतदेय स्थलों की सूची तैयार कर ली गयी है, जिसका आलेख्य प्रकाशन आज 10 नवम्बर को कर दिया गया है। उन्होंने जन सामान्य से अपील की है कि यदि मतदेय स्थलों के संशोधन के सम्बन्ध में कोई आपत्ति/सुझाव हो तो 16 नवंबर तक सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय/जिला निर्वाचन कार्यलय में उपलब्ध करा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *