
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।मतदाता सूची पुनः निरीक्षण हेतु वार्ड नंबर 91 के पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी दादा के नेतृत्व में मतदाताओं को समझाने के लिए बैठक किया गया। जिसमे 91 नंबर के अंतर्गत सोनारपुरा क्षेत्र के अधिकांश मतदाता एवं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यगण शामिल रहे।
मतदाताओं को समझाते हुए कहा गया की बीएलओ के माध्यम से घर घर हर मतदाता को दो दो फर्म दिया जाएगा। जिसमे अपना दो फोटो , आधार कार्ड , मोबाइल नंबर , मतदाता परिचय पत्र देना अनिवार्य है। फोटो के पीछे सफेद न होने पर फॉर्म निरस्त हो सकता है।
साथ ही जो जिस मकान में निवास करते हैं उसी निवास से फॉर्म भराया जाएगा।
उक्त बैठक में क्षेत्रीय जनता सहित भारतीय जनता पार्टी के सदस्यगण भी उपस्थित रहे।
