वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज शिक्षक संघ के चुनाव हेतु बुधवार साधारण सभा की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। जिसमें वर्ष 2025 के लिये उदय प्रताप कालेज के शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न हुआ । चुनाव अधिकारी प्रो. एस के सिंह तथा प्रो. मनीष सिंह की देखरेख में हुए चुनाव में प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष तथा प्रो. सुबोध सिंह मंत्री निर्वाचित हुए । चुनाव में डॉ. श्यामबाबू वर्मा उपाध्यक्ष, डॉ. संजीव कुमार सिंह (रसायन) संयुक्त मंत्री, डॉ. मनोज कुमार सिंह कोषाध्यक्ष तथा प्रो. राजीव कृष्ण सिंह सदन प्रतिनिधि निर्वाचित हुये । संकाय प्रतिनिधि के रूप में विज्ञान संकाय से प्रो. तुमुल सिंह तथा प्रो. देवेन्द्र कुमार सिंह, कृषि संकाय से प्रो. अजय प्रकाश सिंह तथा डॉ. देव नारायण सिंह, वाणिज्य संकाय से प्रो. अरुण कुमार सिंह, शिक्षा संकाय से प्रो. रश्मि सिंह तथा कला संकाय से डॉ. अनिल कुमार सिंह निर्वाचित हुये । शिक्षक संघ चुनाव में काफी संख्या में कॉलेज के प्राध्यापकगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *