सिंधी समाज समाज ने भगवान श्री झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अमित बघेल ( छत्तीसगढ़) के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सिन्धी सेंट्रल पंचायत समाज अमर नगर से काफी संख्या में सिंधी समाज के लोग एकत्र होकर विरोध यात्रा पर निकले। जुलूस सिगरा, मलदहिया, नदेसर होते हुए अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय तक पहुँचा। जहां, समाज की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि समाज को अपमानित करने वाले पर शीघ्र कठोर कार्रवाई की जाए। सिंधी समाज के सदस्यों ने कहा कि भगवान श्री झूलेलाल पर की गई अभद्र टिप्पणी से पूरे देशभर का सिंधी समाज आहत है। देश के अनेक शहरों में भी इस प्रकरण के विरोध में प्रदर्शन किए गए। इस अवसर पर शंकर विशनानी, राजेश रूपानी, सुरेन्द्र लालवानी, रवि घावरी, मोहन बदलानी, जितेन्द्र लालवानी, रमेश बधावन, सुमित धमेजा, श्रीचन्द पंजवानी, नरेश मेघानी सहित काफी संख्या में सिंधी समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *