वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र से जुड़े प्रकरण में स्थानीय व्यापारियों, मकान मालिकों और जिला प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से मंगलवार की शाम सांसद वीरेंद्र सिंह (चंदौली) के टैगोर टाउन स्थित कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम सिटी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक में सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि दालमंडी परियोजना से संबंधित अधिग्रहण प्रक्रिया में सभी कार्यवाही नियमों और पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि प्रभावित व्यापारियों, मकान मालिकों और किरायेदारों से संवाद स्थापित करते हुए सहमति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्य आवश्यक हैं, किंतु इसमें आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखकर समाधान खोजा जाना चाहिए ताकि सभी पक्षों को न्याय मिल सके और क्षेत्र में सौहार्द बना रहे। बैठक में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री मनोज राय ‘धूपचंडी’, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्या, शिवकुमार सिंह, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”, डॉ. ओ.पी. सिंह, अनवारुल हक अंसारी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, पूजा यादव, कन्हैया राजभर, वरुण सिंह, सत्य प्रकाश सोनकर, मुमताज खान, सुनील सोनकर, लालू यादव, यासीन भाई, राहुल अरोड़ा, फैसल खान, सलाम कुरैशी, नसीम अहमद, कामिल खान समेत सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *