
रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्रा आश्रम का स्थापना दिवस समारोह आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि आश्रम के ट्रस्टी श्री राधा कृष्ण मूर्ति महाराज रहे।
ज्ञातव्य हो कि आश्रम का स्थापना विगत 12.नवम्बर1959 को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल माननीय वेंकट गिरी जी के कर कमलों द्वारा हुआ था। उद्देश्य था जो तीर्थ यात्री बनारस पूजा पाठ या गंगा स्नान के लिए आते हैं उनको किसी प्रकार असुविधा ना हो। घर जैसा वातावरण इसी आश्रम में मिलता रहे। सस्ते दर एवं साफ सुथरा कमरा उपलब्ध हो सके। इसी भावना को लेकर मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्रा आश्रम की स्थापना किया गया। साथ ही दोपहर एवं रात का भोजन निःशुल्क समस्त तीर्थ यात्री को वितरित किया जाता है। इसके अलावा सुबह शाम निःशुल्क चिकित्सा एवं निःशुल्क दबाई भी दिया जाता है।
आश्रम के पंडित श्याम गुरु के नेतृत्व में मंत्रोच्चारण कर विशेष पूजा किया गया।
इस मौके पर गण मान्य नागरिक एवं साधु संत उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्रीय जनता भी शामिल रहे। हर हर महादेव नारे लगा कर हर कोई उत्साहित हुए।
66 वां साल पूर्ण होने पर आपस में मिठाई बांटा गया। पूरे आश्रम में हर्षोल्लास वातावरण रहा।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन आश्रम के प्रबंधक वी वी सीता राम ने किया।
