वाराणसी। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि चालू शैक्षिक सत्र में प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग में राजकीय विद्यालय,अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय एवं संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक/अध्यापक को “राज्य अध्यापक पुरस्कार” एवं प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक विद्यालय (वित्तविहीन) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक/अध्यापक को “मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार” से सम्मानित किये जाने के लिए शासनादेश में विहित प्राविधानानुसार ऑनलाईन वेबसाइट http%//School.upmsp. edu.in पर आवेदन तिथि 15 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक/अर्ह आवेदक उक्त तिथि तक आवेदन कर सकते हैं जिसकी विस्तृत सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *