वाराणसी। बुधवार को बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल के 58 वें वार्षिक खेल-कूद के चार दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के सचिव श्री मुकुल पाण्डेय ने किया।

मुख्य अतिथि श्री मुकुल पाण्डेय, प्रहलादघाट शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहलता पाण्डेय तथा डोमरी विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

श्री पाण्डेय ने खेल के झण्डे को फहराया, खेल की मशाल जलाकर खिलाड़ियों को खेल विधिवत शपथ दिलायी।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत तथा नृत्य संगीत की प्रस्तुति की गयी। खेल का मुख्य आकर्षण छोटे बच्चों का खेल, हाई जम्प, लांग जम्प, शाॅट पुट, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, दौड़ आदि हैं।

इस अवसर पर प्रहलादघाट एवं डोमरी विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएँ तथा बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र, छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *