वाराणसी।रेशम कटरा स्थित प्राचीन श्री कोडमेश्वर भैरव जी का 23 वां श्रृंगार विधिवत पूजन अर्चन संग बुधवार को सम्पन्न हुआ।ज्ञातव्य हो कि रेशम कटरा से 2002 में गोविन्देश्वर महादेव की मंदिर में स्थापित किया गया था।2002 से भैरव अष्टमी तिथि को विधिवत पूजन अर्चन किया जाता है।

कार्यक्रम में मुकुंद लाल,टण्डन जी, अनिल गुरु गुजराती,श्याम जी केशरी, आत्मा केशरी, कैलाश गोयनका,रतन कसेरा, बाबा जी कसेरा, छेना लाल, लोहा बाबू, सहित अनेक गणमान्य भक्तगण शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सत्यनारायण गोयनका, स्वागत अध्यक्ष कनक व्यास, कार्यक्रम संयोजक दिनेश गुजराती ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *