वाराणसी। डॉ घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज, सोयेपुर लालपुर में क्यूस्पाइडर कंपनी की ओर से कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। इस भर्ती प्रक्रिया में विज्ञान संकाय के बीसीए, कंप्यूटर साइंस और एमएससी बायोटेक विभाग के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कंपनी की टीम ने प्लेसमेंट प्रक्रिया को तीन चरणों में सम्पन्न किया, जिसमें ऑनलाइन इंटरव्यू, समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल थे। इन तीनों चरणों के गहन मूल्यांकन के बाद सात छात्राओं का चयन कंपनी में प्लेसमेंट के लिए किया गया। चयनित छात्राओं में लिपाक्षी सिंह (एमएससी, बायोटेक), अदिति सिंह (बीएससी, कंप्यूटर साइंस), अपूर्वा तिवारी, सुचिता मौर्या, वैभवी मिश्रा, जस्मिता श्रीवास्तव और सायना वर्मा (सभी बीसीए) शामिल हैं। छात्राओं के चयन पर महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। प्रबंधक नागेश्वर सिंह एवं प्रशासक संजीव सिंह ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ आनंद सिंह ने कंपनी और कॉलेज के कैंपस प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ संदीप कुमार राय का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय की अध्यक्ष डॉ ज्योति सिंह तथा बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र कुमार दुबे भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *