वाराणसी। संत अतुलानंद कांवेंट स्कूल कोईराजपुर में 100 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आठवें दिन बुधवार को ग्रुप कमांडर ग्रुप कैप्टन विकास कुमार पंजियार ने शिविर का निरीक्षण किया। एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। तत्पश्चात उन्होंने फ्लैग एरिया का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश रोशन ने ग्रुप कमांडर को कैम्प क्षेत्र का निरीक्षण कराया तथा प्रशिक्षण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

ग्रुप कमांडर ने कैडेट्स के अनुशासन, प्रशिक्षण व्यवस्था और सक्रियता की सराहना करते हुए उन्हें निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ देश सेवा के लिए प्रेरित किया। एनसीसी क्लास में डिप्टी कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल संजेश राय ने कैडेट्स को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

वहीं लेफ्टिनेंट सारनाथ सिंह ने कैडेट्स को JEE और NEET की तैयारी के विषय में उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया।

इसके अतिरिक्त फायर फाइटिंग टीम ने कैडेट्स को आग लगने की स्थिति में सुरक्षा उपायों एवं फायर फाइटिंग तकनीकों की जानकारी दी। शाम के सत्र में कैडेट्स (बॉयज़ एवं गर्ल्स) के लिए विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें दौड़ प्रतियोगिता (Running Competition) विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विजयी प्रतिभागियों को पदक (Medal) देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर राज कुमार, नायब सूबेदार अभिषेक राय, लेफ्टिनेंट उषा बालचंदानी, सेकंड ऑफिसर अरविंद राय, सेकंड ऑफिसर सुनील कुमार, थर्ड ऑफिसर गिरीश गोधानी तथा पी.आई. स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *