दिलीप सिंह सागर राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

वाराणसी।भारत के चुनाव आयोग द्वारा पंजीकृत राजनैतिक दल प्राॅउटिस्ट सर्व समाज (PSS) का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन, वाराणसी स्थित जयपाल सुतवलपुर में शुक्रवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

दो दिवसीय अधिवेशन की अध्यक्षता निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेंद्र प्रताप सिंह ने की। उनकी अध्यक्षता में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, चुनाव आयोग के नियमानुसार, संपन्न हुआ।

जिसमें श्री दिलीप सिंह सागर को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

इसके अतिरिक्त नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई, जिसमें प्रमुख रूप से;

उपाध्यक्ष : सूरज प्रकाश सहारन

महासचिव : ध्रुव नारायण प्रसाद

संगठन एवं लीगल सचिव : उदय कुमार साहू

जनसंपर्क व प्रकाशन सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता : करण सिंह राजपुरोहित,कार्यालय सचिव : आनन्द शर्मा,कोषाध्यक्ष : पूनम वर्मा,मीडिया प्रभारी : कृपा शंकर चौधरी, महिला विग सचिव : श्रीमती अर्चना गुप्ता,

सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को चुना गया।

नई कार्यकारिणी ने संगठनात्मक फेरबदल के बाद आगामी लक्ष्य, पार्टी का विस्तार और चुनाव आदि को तात्कालिक एजेंडे के रूप में चयनित किया है।

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि नई कार्यकारिणी पार्टी के सिद्धांतों और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मज़बूत करेगी और ज़मीनी स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाएगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नई और ऊर्जावान टीम देश के हर कोने में पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुँचाएगी और लोगों के बीच विश्वास स्थापित करेगी।

इस अवसर पर निवर्तमान महासचिव सुशील रंजन, अजय कुमार देव, मंगेश अवथले, जनार्दन सिंह सहित अलग- अलग समाज से आए प्रतिनिधियों ने विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *