
वाराणसी । शुक्रवार को बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी, पड़ाव, वाराणसी में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू जी की जयन्ती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएँ एवं बच्चों ने विभिन्न प्रकार के संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की।मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में कहाकि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को बच्चे अति प्रिय थे इसीलिए उनका जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहाकि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं।
कार्यक्रम के अन्त में बच्चों द्वारा लगाए गये विभिन्न पण्डालों का उद्घाटन हुआ।
