वाराणसी शनिवार को बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी, प्रहलादघाट, वाराणसी का 58 वां चार दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम बड़े़ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि डा पृथ्वीश नाग (पूर्व कुलपति), महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी एवं विशिष्ट अतिथि डा आशीष कुमार गुप्ता एवं डा संकल्प झा, (असिस्टेंट प्रोफेसर,आई एम एस, बीएचयू), वाराणसी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

विद्यालय की छात्राओं ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का स्वागत गीत गाकर स्वागत किया।

विद्यालय सोसाइटी के सचिव श्री मुकुल पाण्डेय ने अतिथियों का बैज अलंकरण किया तथा स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्रम द्वारा सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अन्त में सभी विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कार तथा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने सभी विजेता बच्चों को बधाइयां दी तथा भविष्य में सफल होने के लिए शुभकामनाएं दी।

विद्यालय की प्रहलादघाट शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहलता पाण्डेय ने पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया तथा डोमरी शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी ने आये हुए अतिथियों, अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में विशेष रूप से श्री चन्द्रदीप सिंह, श्री अभिनन्दन मिश्रा, श्री सन्तोष कुमार तिवारी, श्री तरूण मिश्रा, श्री पीयूष दूबे, श्रीमती सोनिया मिश्रा, श्रीमती श्वेता पाण्डेय, श्रीमती अनीता पाण्डेय, सुश्री रीतु दूबे, श्री राजू कुमार, श्री मोहन लाल यादव, श्री कमलेश कुमार सिंह, श्री हरेन्द्र पाण्डेय, श्री दीपक कुमार मिश्रा, श्रीमती किरन शर्मा, श्रीमती नीलम गुप्ता, श्रीमती शबाना, सुश्री नेहा सोनी, श्रीमती ऋचा तिवारी, श्रीमती विनीता मिश्रा आदि शिक्षक, शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़ कर योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *