
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी। चौकी घाट पर तुलसीदास जी व्दारा स्थापित श्री हनुमान जी एवं मां गंगा जी के सम्मुख काशी के कीर्तन भजन मण्डली ने जय सियाराम जय सियाराम, बाबा भोलेनाथ, मां गंगा को कीर्तन भजन अर्पित किये।
रविवार को सुबह 11 बजे से एक बजे तक अटूट भजन कीर्तन चलता रहा। 
कीर्तन भजन आयोजन प्रमुख जितेन्द्र खनेजा बबलू ने बताया कि यह आयोजन का क्रम प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को तुलसीदास जी व्दारा स्थापित हनुमान जी के मंदिर पर हम सभी भक्त गण उन स्थानों पर जाते हैं। कीर्तन भजन करते हुए।इस सेवा से हम सभी भक्त गण को आंनद प्राप्त होता है।
कीर्तन भजन मण्डली में महिलाएं व बच्चे भी शामिल होकर कीर्तन भजन का आंनद लिये।
